Wednesday 27 June 2012

शहद में है बड़े गुण

 चित्र गूगल बाबा से साभार 

हद के बारे में आपने बहुत सी बातें सुनी और पढ़ी होंगी। घरेलू नुस्खों में तो अकसर शहद का जिक्र आ जाता है। आखिर आए भी क्यों न, गुणों के साथ मिठास का खजाना यदि किसी पदार्थ में मिलता है तो वह शहद ही है। वैसे तो शहद हर मौसम में लाभकारी रहता है, लेकिन गर्मी के मौसम में तो इसका कहना ही क्या। रोग प्रतिरोधक गुणों के चलते शहद न सिर्फ सेहत बनाता है, बल्कि रूप-रंग में भी निखार लाता है। हाल ही में जर्मनी हुए एक अध्ययन के अनुसार शहद में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेट तत्व शरीर की कोशिकाओं को क्षीण होने से बचाते है। शायद यही कारण था कि पुराने जमाने में लोग शहद का भरपूर मात्रा में सेवन करते थे। आज भी अरब देशों मे लोग अपने को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से शहद का खूब सेवन करते है। अध्ययन के अनुसार शहद में काफी मात्रा में कैलोरी भी पाई जाती है। यह सेहत के लिए मुफीद मानी जाती है। यही नहीं शहद में मिलने वाले कई अन्य तत्व हृदय रोगों से भी लड़ने की शक्ति देते है।
स्रोत: दैनिक जागरण